टीकमगढ़ में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने वाले किसान को जूते मारने की धमकी देने के मामले में जतारा रेंजर के खिलाफ जांच के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ कार्यालय भोपाल ने संबंध में टीकमगढ़ डीएफओ राजाराम परमार को पत्र जारी किया है डीएफओ ने रेंजर शिशुपाल अहिरवार और शिकायतकर्ता किसान दोनों को बयान दर्ज करने के लिए जिला मुख्यालय बुलाया है।