चूरू: कोतवाली क्षेत्र से 15 साल 6 महीने की नाबालिग लापता, परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार
Churu, Churu | Feb 10, 2026 चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की एक कच्ची बस्ती से 15 साल 6 महीने की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला थाना में मुकदमा दर्ज नहीं होने पर मंगलवार को नाबालिग के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। नाबालिग के पिता ने शाम करीब 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वे कोतवाली थाना क्षेत्र की एक कच्ची बस्ती में रहते हैं।