चूरू: सैनिक बस्ती में कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार हुआ चोटिल
Churu, Churu | Feb 11, 2026 चूरू शहर की सैनिक बस्ती में मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति चोटिल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसे हाथ-पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। दोपहर 3 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया।