चूरू: पालास गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, चूरू अस्पताल से किया रेफर
Churu, Churu | Feb 11, 2026 चूरू के निकटवर्ती रामगढ़ थाना क्षेत्र में पलास गांव के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रुकनसर गांव निवासी 30 वर्षीय रघुवीर, जो बाइक से रामगढ़ से पलास की ओर जा रहा था, को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रघुवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रघुवीर सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट आई।