चूरू: गांव चलकोई के पास कार हादसा, नई सड़क निवासी व्यक्ति गंभीर घायल
Churu, Churu | Feb 11, 2026 चूरू के चलकोई गांव के पास मंगलवार को एक कार हादसे में चूरू के नई सड़क क्षेत्र निवासी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। रात 10 बजे करीब मिली जानकारी के अनुसार नई सड़क निवासी अमित कुमार कार में तारानगर से चूरू की ओर आ रहा था। इसी दौरान चलकोई के पास उसकी कार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार अमित कुमार को गंभीर चोटें आईं और वह अचेत हो गया।