बारां: भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे और मुख्यमंत्री भजनलाल के रोड शो के दौरान अंता विधानसभा क्षेत्र में बांटे गए पीले चावल
Baran, Baran | Nov 5, 2025 भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया एवं सूबे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रोड़ शो को लेकर बुधवार को धोलपुर के पूर्व सांसद मनोज राजोरिया व भाजपा पदाधिकारियों ने अंता विधानसभा क्षेत्र में रोड शो में पहुंचने के लिए पीले चावल बांटे।