बारां: एसीबी ने बारां कृषि विपणन बोर्ड में की अचानक चेकिंग, बैग में मिले ₹140000 की संदिग्ध राशि, पूछताछ जारी
Baran, Baran | Aug 29, 2025 कोटा एसीबी टीम ने कृषि विपणन बोर्ड विभाग में आकस्मिक चेकिंग की कार्यवाही की गई इस दौरान विभाग के कार्यालय के एईएन और जेईएन को रोककर तलाशी ली गई तो उनके बैग में 140000 रुपए बरामद हुए दोनों ही अधिकारी इस संबंध में संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए एसीबी कोटा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय स्वर्णकार ने बताया कि गोपनीय सूत्रों से सूचना मिली थी इसके तहत कार्रवाई की।