चरपोखरी: चरपोखरी में तिलक समारोह के दौरान बाइक चोरी, थाने में दर्ज कराई गई शिकायत
चरपोखरी। थाना क्षेत्र के बलिहारी गांव में आयोजित एक तिलक समारोह के दौरान बाइक चोरी की घटना सामने आई है। इस मामले को लेकर पीड़ित द्वारा स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बलिहारी गांव निवासी श्री राम सिंह के घर पर तिलक समारोह आयोजित था, जिसमें शामिल होने के लिए मलिकपुर गांव के योगेश नामक युवक पहुंचे थे।