जोशीमठ: टंगड़ी-मल्ली गांव की सड़क अधूरी, ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी
जोशीमठ के टंगड़ी-मल्ली गांव में चार साल से अधूरा पड़ा सड़क निर्माण ग्रामीणों के लिए भारी समस्या बन गया है। पीएमजीएसवाई के ठेकेदार के काम छोड़ने से संकट बढ़ा है। ग्रामीण आंदोलन और विधानसभा चुनाव बहिष्कार की धमकी दे रहे हैं। प्रशासन ने समस्या को गंभीरता से लेने का भरोसा दिया है।