तरबगंज: उमरी बेगमगंज के सोनौली मोहम्मदपुर में भिखारीपुर बंधे पर किशोर के शव की तलाश कर रही SDRF की टीम, मगरमच्छ ने किया था हमला
उमरीबेगमगंज के उमरी बेगमगंज के सनौली मोहम्मदपुर स्थित भिखारीपुर बंधे पर किशोर को मगरमच्छ द्वारा निवाला बनाने की सूचना पर सोमवार सुबह 10 बजे एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची। टीम ने नाव के जरिये दोपहर तक किशोर के शव की तलाश में जुटी रही। घटनास्थल पर नायब तहसीलदार जयशंकर सिंह, हल्का लेखपाल रामेश्वर तिवारी एवं प्रधान सुरेंद्र सिंह सहित पुलिस टीम मौजूद रही।