तरबगंज: वजीरगंज से महादेवा को जानी वाली सड़क जर्जर, आवागमन में हो रही परेशानी, राहगीरों ने की मरम्मत करवाने की मांग #jansamasya
वज़ीरगंज कस्बे से महादेवा को जाने वाली सड़क अत्यंत जर्जर होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वजीरगंज के अयोध्या गोंडा मार्ग से महादेवा को जाने वाली उक्त सड़क में इतने गढ्ढे हैं कि राहगीर पैदल आने से भी बचते हैं। बाइक व सायकिल सवार अकसर गिरकर चोटिल होते रहते हैं। राहगीर जय सिंह व दिनेश विश्वकर्मा ने सड़क मरम्मत कराने की मांग की है