रफीगंज: रफीगंज के तिवारी बिगहा में फ्रिज से 17 केन बीयर बरामद, एक नामजद पर प्राथमिकी दर्ज
रफीगंज थाना क्षेत्र के तिवारी बिगहा गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक घर में फ्रिज के अंदर छिपाकर रखी गई 17 केन बीयर बरामद की है। शनिवार रात्रि 10 बजे थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि एएसआई जयप्रकाश वाजपेई के लिखित बयान पर तिवारी बिगहा निवासी भोला चौधरी के पुत्र दीपक चौधरी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई जारी है।