मुरैना में नलों से आ रहा बदबूदार गंदा पानी, कांग्रेस नेता जसवीर गुर्जर ने प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग
मुरैना विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 31 और 32 में नलों से गंदा एवं बदबूदार पानी आने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी से सीवर जैसी दुर्गंध आ रही है, जिससे क्षेत्रवासियों में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
कांग्रेस नेता जसवीर गुर्जर ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि एक ओर मुरैना को इंदौर की तर्ज पर विकसित करने की बातें की जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर शहर के कई वार्डों में लोगों को स्वच्छ पेयजल तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जलजनित बीमारियां फैल सकती हैं और इसके लिए संबंधित विभाग जिम्मेदार होगा।
जसवीर गुर्जर ने जिला प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों से मांग की है कि पानी की गुणवत्ता की तत्काल जांच कराई जाए तथा दूषित जल आपूर्ति के कारणों का पता लगाकर जल्द से जल्द समस्या का निराकरण किया जाए, ताकि आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े।
#Morena #MorenaNews #JasveerGurjar #WaterCrisis #DirtyWater #Ward31 #Ward32 #MPNews #PublicIssue #CleanWater #MorenaCity #BreakingNews