घोसी थाना क्षेत्र के गोड़सर गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए का सामान गायब कर दिया। इस संदर्भ में पीड़ित व्यक्ति शंभू उपाध्याय ने बताया कि वह मध्य प्रदेश में रहते हैं और घर में ताला लटका था जिसे चोरों ने तोड़कर चोरी कर ली है।