हज़ारीबाग: जनता दरबार में डीसी का एक्शन मोड, समस्याओं पर त्वरित फैसला
हजारीबाग समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। भूमि विवाद, ऋण माफी, रोजगार, मुआवजा और चिकित्सा सहायता जैसे कई मुद्दों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। शेष मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि हर शिकायत का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा और इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी, ताकि जनता को राहत मिल सके।