जबेरा: फीस लॉक न होने से छात्रवृत्ति आवेदन अटके, एनएससीआई कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
Jabera, Damoh | Jul 27, 2026 जबेरा स्नातक महाविद्यालय जबेरा में चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं की फीस लॉक नहीं होने के कारण छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया प्रभावित हो गई है।जिससे विद्यार्थी अपना फार्म जमा नहीं कर पा रहे हैं जिससे उनमें चिंता और असमंजस की स्थिति बनी हुई है इसी समस्या को लेकर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष प्रवीण राय ने कार्यकर्ताओं के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सोपा।