शहर के शासकीय स्कूलो में 15 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। सरस्वती स्कूल लालीपुर में तीन बजे विद्यार्थियों को सामूहिक रूप से एकत्रित कर हाथ धोने की पांच चरणीय प्रक्रिया के माध्यम से स्वच्छता का महत्व बताया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य तरेंद्र पांडे के मार्गदर्शन में किया गया।