पटना ग्रामीण: बिहार के पटना में घरेलू बिजली उपभोक्ता को ₹2.33 करोड़ का बिल आया, देख बिगड़ी तबीयत
पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित गुलजारबाग के जय हिंद गली निवासी घरेलू बिजली उपभोक्ता कृष्णा प्रसाद सिंह के बिजली खाते में अचानक 2 करोड़ 33 लाख 24 हजार 112 रुपये का बिल दिखाई देने लगा। 30 सितंबर को मोबाइल पर बिल की जानकारी देखने के बाद वह हैरान रह गए और उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें संभाला और दवा दी। कृष्णा प्रसाद सिंह के मुताबिक, इससे पहले उनके खा