बोरियो: मरचो गांव के पास अज्ञात बोलेरो की टक्कर से किशोर गंभीर घायल, सीएससी बोरियो से रेफर
बुधवार को थाना क्षेत्र के बोरियो साहिबगंज मुख्य सड़क में मरचो गांव के पास साहिबगंज से बोरियो की ओर आ रहे एक अज्ञात बोलेरो वाहन ने मरचो गांव निवासी 12 वर्षीय किशोर मुन्ना कुमार पिता उपेंद्र राय को ठोकर मार दी। घटना में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका प्राथमिक उपचार सीएचसी बोरियो में किया गया तथा बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।