अटरू: कुंजेड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 40 छात्राओं को लगाया गया एचपीवी का टीका
Atru, Baran | May 9, 2026 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंजेड में किशोरियों को ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (HPV) का टीका लगाया गया। यह टीकाकरण 14-15 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से किया गया है। HPV टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अभियान के तहत, कुंजेड 40 किशोरियों को यह टीका लगाया गया।