घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके गोपीनाथपुर में महानाम संकीर्तन में शामिल हुईं, क्षेत्रवासियों से मिलीं
शुक्रवार रात 7 बजे घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके चोपना मंडल अंतर्गत ग्राम गोपीनाथपुर पहुंचीं, जहां पाल बीड़ी के संचालक सुशांत पाल के निवास पर आयोजित माहानाम संकीर्तन कार्यक्रम में उन्होंने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विधायक गंगा उइके ने क्षेत्रीय परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की और भगवान के नाम-स्मरण व संकीर्तन में सहभागी बनकर सभी के सुख, शांति की कामना की