टोंक: टोंक नगर परिषद के प्रशासक और अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सौंकरिया को दी विदाई, ऐसे हुआ रिलिव
टोंक नगर परिषद प्रशासक और अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सौकरिया का बीते दिनों हनुमानगढ़ तबादला हुआ था, जिसके बाद आज उन्हें रिलिव करने के आदेश जिला कलेक्टर टीना डाबी ने जारी कर दिए। इसके बाद आज उन्हें नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल चौधरी के नेतृत्व में अधिकारियों और कार्मिकों ने विदाई दी ।