कटंगी: महारु टोला में सड़क का निर्माण नहीं होने से लोगों को हो रही है परेशानी
जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत जाम के महारू टोला के ग्रामीण आजादी के 75 वर्षों बाद भी नर्क का जीवन जीने को मजबूर है। वजह इस टोले में जाने वाली वह कच्ची सड़क है. जिसका निर्माण आजादी के 07 दशक बाद भी नहीं हो पाया। अभी बारिश के बाद इस टोले में आना-जाना बेहद मुश्किल हो गया है। बुधवार को बच्चों से लेकर युवा, वृद्ध और महिलाओं ने अपना दुख साझा किया।