कटंगी: 09 सूत्रीय मांगों को लेकर, प्रोगेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने कटंगी में तहसीलदार को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
मंगलवार को प्रोगेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन इकाई कटंगी ने तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम तहसीलदार छवि पंत को 09 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है।सामुदायिक भवन के सामने तमाम विभागों से सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स एकत्रित हुए. यहां से रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए सभी तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।