_चित्तौड़गढ़ में भाईदूज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया_
_बहन ने भाई को श्रीफल भेंट कर लगाया तिलक, भाई ने कराया मीठा_
चित्तौड़गढ़ शहर में मंगलवार के दिन भाईदूज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घर-घर में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का यह पावन पर्व परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भाई ने अपनी छोटी बहिन का मीठा कराकर उसकी जीवनभर रक्षा का वचन दिया, वहीं बहिन ने अपने भाई को तिलक लगाकर श्रीफल नारियल के साथ भेंट किया और उसकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की।
पूरे शहर में भाईदूज को लेकर उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने अपने भाइयों के घर पहुंचकर तिलक किया, वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार व आशीर्वाद दिया। इस पावन पर्व ने भाई-बहन के रिश्ते को और भी मजबूत किया।
भाई अपनी बहन के घर जाकर तिलक करवाकर आया, वहीं बहिन ने अंत में भाई की आरती की। इसके बाद दोनों छोटे-छोटे भाई-बहिन को उनकी माता ने आशीर्वाद दिया।