लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलदगी में खेत के पास 11 केवी तारंगित तार की चपेट में आने से 34 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। इधर पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर मामले की जांच में जुटी है। मृतक का नाम देवमुन दास पिता दलवीर दास 34 वर्ष बेलदगी निवासी बताया जा रहा है जिनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी पूर्व में आत्महत्या काप्रयास कर चुका है।