माकड़ी: खाद्य विभाग की उड़नदस्ता की टीम ने ग्राम छतोड़ी और बिंजोली में अवैध धान का परिवहन कर रहे दो वाहन को धान सहित किया जप्त
राज्य शासन द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार अन्तराज्यीय धान परिवहन की रोकथाम हेतु थाना क्षेत्र के उड़ीसा बार्डर में चेक पोस्ट नाका पर लगातार सघन चेकिंग की जा रही है,सूचना पर खाद्य विभाग की उड़नदस्ता टीम ने ग्राम छतोड़ी और बिंजोली के पास दो वाहन को अवैध रूप से धान परिवहन करते पकड़ा गया। दोनो वाहनो से 460 बोरी धान जप्त किया है । दोनो वाहन थाना अनन्तपुर में है।