धमतरी: कोर्रा-हंचलपुर में जेंडर सभा में महिलाओं को लैंगिक समानता, अधिकारों और आत्मनिर्भरता का संदेश
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत कोर्रा-हंचलपुर में जेंडर सभा में महिलाओं को लैंगिक भेदभाव, घरेलू हिंसा, बाल विवाह आदि से बचाव तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए जागरूक किया गया। कलेक्टर, जिला अधिकारियों और जनपद पंचायत अध्यक्ष ने महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी और समान जिम्मेदारियों पर जोर दिया। साथ ही नुक्कड़ नाटक और अन्य गतिविधियों के माध्यम से लैंगिक समानता का संदेश पहुंचाया गया।