इटारसी: भाजपा कार्यालय में जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष द्वारा परिचयात्मक बैठक आयोजित, विधायक रहे उपस्थित
भारतीय जनता पार्टी मंडल इटारसी एवं पुरानी इटारसी की परिचयात्मक बैठक शनिवार दोपहर करीब 12 बजे नगर भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला प्रभारी अलकेश आर्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित हुई।बैठक में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा शामिल हुए उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार हुई।