बीकानेर: बीछवाल में रिटायर्ड कर्मचारी के घर लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात
बीकानेर जिले में बढ़ती चोरी की वारदातों के बीच बीछवाल थाना क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी में चोरों ने एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर से करीब 10 से 12 लाख रुपए नकद पार कर दिए। जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग से रिटायर्ड महबूब अपनी पत्नी के साथ गुरुवार शाम बाजार गए थे। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर रखी नकदी गायब थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि हाल ही में जमीन