कौंच: सीएमओ ने सीएचसी कोंच का किया औचक निरीक्षण, बंद हेल्थ एटीएम और अल्ट्रासाउंड सेवा पर मांगा जवाब
Konch, Jalaun | Jul 6, 2026 सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ता की शिकायत के बाद सीएमओ हरिनंदन प्रसाद ने सोमवार दोपहर 3:30 बजे सीएचसी कोंच का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान हेल्थ एटीएम और अल्ट्रासाउंड मशीन बंद मिलने पर संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया। सीएमओ ने कहा दोनों सेवाएं जल्द शुरू कराई जाएगी।