कोल: ग्राम गोपी के पास टायर फटने से मटर से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, चालक व गाड़ी में सवार किसान हुआ घायल
Koil, Aligarh | Jan 24, 2024 ग्राम गोपी के पास बुधवार की रात करीब 7 बजे मटर से भरी पिकअप टायर फटने से पलटी। हादसे में चालक मामूली रूप से घायल हुआ है, वहीं गाड़ी में मौजूद किसान गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसको पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।