कोल: नगला अहिवासी में महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर शव नाले में फेंका, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 24, 2024 थाना इगलास के गांव नगला अहिवासी में महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी और शव एक नाले में फेंक दिया। मृतक जीतेन्द्र फरीदाबाद की एक कंपनी में काम करता था और 11 जनवरी से लापता था। पुलिस ने जब तलाश शुरू की तो पता लगा कि मृतक की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।