कोल: गभाना में पानी टैंकर चालक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 24, 2024 थाना गभाना इलाके के गभाना में निर्माणाधीन डिफेंस कॉरिडोर में पानी के टैंकर चालक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई, गांव रसीदपुर गौरना निवासी मृतक टिंकू निर्माणाधीन डिफेन्स कोरिडोर में मजदूरी पर पानी का टैंकर चलाता था। मंगलवार रात्रि टिंकू अपना काम खत्म करने के बाद घर जा रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिसके कारण उसकी मौत हो गईं।