कोल: शहर में अंतर्राष्ट्रीय बैंड व जत्थों के साथ निकाला जाएगा नगर कीर्तन, स्टेशन रोड गुरुद्वारे पर प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
Koil, Aligarh | Jan 24, 2024 शहर में सिख समाज द्वारा हर वर्ष निकाले जाने वाला नगर कीर्तन इस वर्ष धूमधाम के साथ निकाला जाएगा। नगर कीर्तन में अंतर्राष्ट्रीय बैंड व जत्थे शामिल होंगे जो कि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते नजर आएंगे। 28 जनवरी को शहर में निकलने वाले सिख समाज के इस कीर्तन को लेकर आज कमेटी के पदाधिकारियों ने स्टेशन रोड गुरुद्वारे में प्रेस वार्ता कर आयोजन कर विस्तृत जानकारी दी है।