बहराइच: कटार गांव में जमीन के विवाद को लेकर दबंग ने अधेड़ पर फावड़े से किया वार, अधेड़ घायल
गिलौला थाना क्षेत्र अंतर्गत कटार गांव में जमीन के विवाद को लेकर रविवार को जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दबंग ने अधेड़ पर फावड़े से वार कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इलाज के लिए परिजन स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं अधेड़ का इलाज जारी है। पुलिस जांच में जुट गई है।