सिवनी: संजय सरोवर परियोजना की दायीं तट नहर बदहाल: सफाई के नाम पर लाखों खर्च फिर भी व्यवस्थाएं भगवान भरोसे
Seoni, Seoni | Nov 10, 2026 सिवनी जिले में संजय सरोवर परियोजना (भीमगढ़ बांध) की दायीं तट नहर और उस पर बने पुलों की जर्जर स्थिति ने सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हर साल नहर के रखरखाव और साफ-सफाई पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं, जिससे क्षेत्र के किसानों में भारी चिंता का माहौल है। बिना समुचित सफाई के ही नहर में