चन्द्रपुरा: नर्रा में 18 सितंबर को होगा भव्य करम महोत्सव, समिति ने पत्रकार वार्ता कर दी आयोजन की जानकारी
चंद्रपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्रा पंचायत के मेलाटांड़ में आगामी 18 सितंबर को भव्य करम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। करम महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को दोपहर 2 बजे मेलाटांड़ में करम महोत्सव समिति की ओर से प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इसमें समिति के सदस्यों ने महोत्सव की तैयारियों, आयोजन के उद्देश्य एवं कार्यक्रम को लेकर विस्तार से जानकारी दी।