*पंचायती राज चुनाव-2026*
_झुंझुनूं जिला परिषद के सभी 41 वार्डों में नामांकन की प्रक्रिया जारी, अंतिम तिथि कल_
📌 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने स्पष्ट किया है कि पूरे झुंझुनूं जिले में एक ही जिला परिषद है। इसके सभी 41 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया एक साथ चल रही है।
🗓️ महत्वपूर्ण तिथियां
🔹 नामांकन की अंतिम तिथि: 16 अक्टूबर, दोपहर 3 बजे तक
🔹 नामांकन पत्रों की संवीक्षा: 17 अक्टूबर
🔹 नाम वापसी की अंतिम तिथि: 19 अक्टूबर
⚠️ ध्यान दें: जिले में मतदान दूसरे, तीसरे एवं चौथे चरण में अलग-अलग होगा, लेकिन जिला परिषद के सभी 41 वार्डों के लिए नामांकन एक ही बार में किया जाएगा।
👉 इच्छुक प्रत्याशी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना नामांकन पत्र अनिवार्य रूप से जमा कराएं। 16 अक्टूबर को नामांकन का अंतिम दिन है। दोपहर 3 बजे के बाद नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
*जिला निर्वाचन अधिकारी, झुंझुनूं*
#Buhana #PanchayatElection2026 #PanchayatSamiti #ShakuntalaDevi #HarikrishnaYadav #RajasthanPanchayatElection #JhunjhunuNews #BuhanaNews #ElectionUpdate #PanchayatElection #SDMOffice #RajasthanNews