सतना। कोतवाली चौक में लंबे समय से बनी यातायात अव्यवस्था और व्यापारियों की लगातार शिकायतों के बाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ गई। खबर प्रकाशित होने के बाद यातायात थाना प्रभारी पंकज शुक्ला स्वयं टीम के साथ कोतवाली चौक पहुंचे और सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से खड़ी मोटरसाइकिलों के खिलाफ नियमतः कार्यवाही को दिया अंजाम।