आलमनगर: आलमनगर के भारत खंड बासा में नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर ले जाने की कोशिश, जमकर हंगामा
भरतखंड बासा वार्ड नंबर 12 निवासी मोहम्मद अमीरुद्दीन की नाबालिक पुत्री मंगलवार की देर शाम से गायब हो गई थी। बुधवार की सुबह लड़की का पता चला तो परिजन सहित आसपास के लोग उसे लेने के लिए उक्त जगह पहुंचे। जहां जमकर हंगामा हुआ। पुलिस टीम मौके पर पहुंची लड़की को सकुशल बरामद किया गया और एक युवक को साथ लेकर पूछताछ के लिए थाना पहुंची।