आलमनगर: आलमनगर प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का कहर जारी, लोगों की परेशानियां बढ़ीं
कोसी की त्रासदी का दंश झेल रहे आलमनगर प्रखंड क्षेत्र की स्थिति दिन प्रतिदिन भयावह होती जा रही है। विभिन्न निचले इलाकों में बाढ़ का पानी बढ़ता ही जा रहा है। लगातार हो रही बारिश ने और भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं। प्रशासनिक टीम के द्वारा अलग-अलग जगह स्वास्थ्य शिविर लगाया है।