आलमनगर: आलमनगर पुलिस ने चोरी के सामान के साथ चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आलमनगर के थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ही मामले में चोरी के समान के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चार आरोपियों में दो आलमनगर थाना क्षेत्र और दो पुरैनी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरफ्तार किए गए चारों ही आरोपियों को कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।