आलमनगर: यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर में 27 अगस्त को अंतर महाविद्यालय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता, विद्वानों का लगेगा जमावड़ा
मधेपुरा विश्वविद्यालय ने अंतर महाविद्यालय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के मेजबानी की जिम्मेदारी यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर को दी है। आयोजन को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है। कार्यक्रम में बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष, मधेपुरा विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, बिहार विधान पार्षद सहित कई अन्य विद्वान अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।