आलमनगर: आलमनगर प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ से जूझ रहे लोग, जगह-जगह लग रहा है स्वास्थ्य शिविर
कोसी की त्रासदी दिन प्रतिदिन अपना रूप दिखाई जा रही है, ऐसे में आलमनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न निचले इलाकों में बाढ़ के पानी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। लोगों को आवागमन, पशुचारा, बिजली सहित कई अन्य प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बहरहाल प्रशासन लगातार क्षेत्र भ्रमण कर समस्याओं को दूर करने में जुटी हुई है।