जिला प्रमुख का चुनाव 25 तो प्रधान का 27 को होगा : जालोर पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में जिला परिषद में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद अब जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर को होगा, वहीं 26 को उप जिला प्रमुख के लिए चुनाव होगा, 27 को प्रधान और 28 को उप प्रधान का चुनाव होगा, इन चुनावों के दौरान नामांकन 10 से 11 बजे तक होगा, जबकि नामांकन की जांच 11.30 बजे तक होगी, 1 बजे तक नाम वापसी और इसके बाद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जाएगी, चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा, इसके बाद दोपहर 3 से 5 बजे तक मतदान होगा, इसके तुरंत बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा।
Jalor, Jalor | Nov 21, 2026