बिक्रमगंज: बिक्रमगंज कोर्ट में बैग से लाइटर गन और चापड़ बरामद, तीन युवक हिरासत में
बिक्रमगंज व्यवहार न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर बुधवार को 2 बजे सुरक्षा जांच के दौरान एक युवक के बैग से रिवॉल्वरनुमा लाइटर गन और चापड़ बरामद होने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से युवक को पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद उसके दो साथियों को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की है।