संडीला: अतरौली क्षेत्र में बाइक में आग लगाने और युवक की मौत पर सीओ संतोष कुमार सिंह ने दी जानकारी
Sandila, Hardoi | May 23, 2026 अतरौली के ग्राम नरोईया निवासी बड़ा भाई शेरू और छोटा भाई निखिल दोनों मिलकर गांव में ही चौराहे पर परचून की दुकान करते थे।शुक्रवार की शाम छोटा भाई निखिल दुकान पर बैठा था। तभी नशे में धुत शेरू बाइक लेकर दुकान पर आया और बाइक से पुवायां जाने को कहने लगा। इसी को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद निखिल ने खुद पर पेट्रोल डाल आग लगा ली जिससे उसकी मौत हो गयी।