पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री अशोक चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा- तेजस्वी यादव लीगल एक्सपर्ट हैं
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आरक्षण के मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से संतुष्ट नहीं है। इसे लेकर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव लीगल एक्सपर्ट हैं। उन्होंने बहुत जल्दी 550 पेज पढ़ लिए होंगे।