Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews
No video available

गाय और भैंस के दूध में पाई जाती हैं ये बीमारी डॉक्टर से सुनिए।। #viralvideo #video #viralvideo22 #vipin_maurya_spn #spn

MORE NEWS

सीएम ग्रिड सड़क में दरारें, नगर निगम ने फर्म को नोटिस देने के दिए निर्देश, महापौर ने कहा - विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं!

शाहजहांपुर। शहर में निर्माणाधीन विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। लाल इमली चौराहे स्थित अहमदउल्ला शाह पार्क से मालगोदाम रोड के समीप तेल टंकी तक सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सड़क पर कई स्थानों पर दरारें दिखाई देने पर अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्माण कार्य में सामने आई खामियों को लेकर संबंधित फर्म को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनता के पैसों से कराए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम की ओर से कहा गया कि विकास कार्यों की गति के साथ उनकी मजबूती और गुणवत्ता भी सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।
आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar

सीएम ग्रिड सड़क में दरारें, नगर निगम ने फर्म को नोटिस देने के दिए निर्देश, महापौर ने कहा - विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं! शाहजहांपुर। शहर में निर्माणाधीन विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। लाल इमली चौराहे स्थित अहमदउल्ला शाह पार्क से मालगोदाम रोड के समीप तेल टंकी तक सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर कई स्थानों पर दरारें दिखाई देने पर अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्माण कार्य में सामने आई खामियों को लेकर संबंधित फर्म को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनता के पैसों से कराए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की ओर से कहा गया कि विकास कार्यों की गति के साथ उनकी मजबूती और गुणवत्ता भी सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 11, 2026

हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सेल्समैन का आरोप- आए दिन धमकाकर मांगता है शराब, पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

शाहजहांपुर। रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के लालबाग चौढेरा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के संचालक सोनू यादव ने संतोष सिंह समेत चार लोगों पर धमकाने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एफआईआर में संतोष सिंह के अलावा आकाश कन्नौजिया और आशीष सिंह के नाम शामिल हैं, जबकि एक आरोपी अज्ञात है। सेल्समैन सुंदर यादव के मुताबिक 9 अगस्त की शाम करीब छह बजे संतोष सिंह अपने साथियों के साथ शराब की दुकान पर आया और शराब मांगी। पैसे मांगने पर आरोपी नाराज हो गया। आरोप है कि इसके बाद गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।सेल्समैन सुंदर यादव का कहना है कि संतोष सिंह हिस्ट्रीशीटर और दबंग किस्म का व्यक्ति है। वह आए दिन दुकान पर आकर शराब मांगता है और पैसे मांगने पर धमकाता है। उसकी दबंगई के चलते दुकान पर डर का माहौल बना रहता है।फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज सेल्समैन का आरोप- आए दिन धमकाकर मांगता है शराब, पैसे मांगने पर दी जान से मारने की धमकी शाहजहांपुर। रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के लालबाग चौढेरा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के संचालक सोनू यादव ने संतोष सिंह समेत चार लोगों पर धमकाने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एफआईआर में संतोष सिंह के अलावा आकाश कन्नौजिया और आशीष सिंह के नाम शामिल हैं, जबकि एक आरोपी अज्ञात है। सेल्समैन सुंदर यादव के मुताबिक 9 अगस्त की शाम करीब छह बजे संतोष सिंह अपने साथियों के साथ शराब की दुकान पर आया और शराब मांगी। पैसे मांगने पर आरोपी नाराज हो गया। आरोप है कि इसके बाद गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।सेल्समैन सुंदर यादव का कहना है कि संतोष सिंह हिस्ट्रीशीटर और दबंग किस्म का व्यक्ति है। वह आए दिन दुकान पर आकर शराब मांगता है और पैसे मांगने पर धमकाता है। उसकी दबंगई के चलते दुकान पर डर का माहौल बना रहता है।फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 11, 2026

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 11, 2026